१.८ - पौलोमपर्वणि प्रमद्वरासर्पदंशेऽष्टमोऽध्यायः

(प्रमद्वराका जन्म, रुरुके साथ उसका वाक्यदान तथा विवाहके पहले ही साँपके काटनेसे प्रमद्वराकी मृत्यु)

सौतिरुवाच 🗣️

सचापिच्यवनोब्रह्मन् भार्गवोऽजनयत् सुतम् ।

सुकन्यायां महात्मानं प्रमति दीप्ततेजसम् ॥ १॥

प्रमतिस्तु रुरुं नाम घृताच्यां समजीजनत् ।

रुरुः प्रमद्वरायां तु शुनकं समजीजनत् ॥ २॥

उग्रश्रवाजी कहते है- 🗣️

ब्रह्मन् ! भृगुपुत्र च्यवनने अपनी पत्नी सुकन्याके गर्भसे एक पुत्रको जन्म दिया, जिसका नाम प्रमति था । महात्मा प्रमति बड़े तेजस्वी थे। फिर प्रमतिने घृताची अप्सरासे रुरुनामक पुत्र उत्पन्न किया तथा रुरुके द्वारा प्रमद्वराके गर्भसे शुनकका जन्म हुआ ॥१-२॥

(शौनकस्तु महाभाग शुनकस्य सुतो भवान् ।)

शुनकस्तु महासत्त्वः सर्वभार्गवनन्दनः ।

जातस्तपसि तीव्र च स्थितः स्थिरयशास्ततः ॥ ३ ॥

महाभाग शौनकजी ! आप शुनकके ही पुत्र होनेके कारण शौनक' कहलाते हैं । शुनक महान् सत्त्वगुणसे सम्पन्न तथा सम्पूर्ण भृगुवंशका आनन्द बढ़ानेवाले थे । वे जन्म लेते ही तीव्र तपस्यामें संलग्न हो गये । इससे उनका अविचल यश सब ओर फैल गया ॥३॥

तस्य ब्रह्मन् रुरोः सर्वे चरितं भूरितेजसः।

विस्तरेण प्रवक्ष्यामि तच्छृणु त्वमशेषतः॥ ४ ॥

ब्रह्मन् ! मैं महातेजस्वी रुरुके सम्पूर्ण चरित्रका विस्तार पूर्वक वर्णन करूँगा । वह सब-का-सब आप सुनिये ॥ ४ ॥

ऋषिरासीन्महान् पूर्वे तपोविद्यासमन्वितः ।

स्थूलकेश इति ख्यातः सर्वभूतहिते रतः ॥ ५ ॥

पूर्वकालमें स्थूलकेश नामसे विख्यात एक तप और विद्यासे सम्पन्न महर्षि थे; जो समस्त प्राणियों के हितमें लगे रहते थे॥ ५ ॥

एतस्मिन्नेव काले तु मेनकायां प्रजज्ञिवान् ।

गन्धर्वराजो विप्रर्षे विश्वावसुरिति स्मृतः ॥ ६॥

विपर्षे ! इन्हीं महर्षिके समयकी बात है-गन्धर्वराज विश्वावसुने मेनकाके गर्भसे एक संतान उत्पन्न की ॥६॥

अप्सरा मेनका तस्य तं गर्भ भृगुनन्दन ।

उत्ससर्ज यथाकालं स्थूलकेशाश्रमं प्रति ॥ ७ ॥

भृगुनन्दन ! मेनका अप्सराने गन्धर्वराजद्वारा स्थापित किये हुए उस गर्भको समय पूरा होनेपर स्थूलकेश मुनिके आश्रमके निकट जन्म दिया ॥ ७ ॥

उत्सृज्य चैव तं गर्भ नद्यास्तीरे जगाम सा।

अप्सरा मेनका ब्रह्मन् निर्दया निरपत्रपा ॥ ८ ॥

ब्रह्मन् ! निर्दय और निर्लज मेनका अप्सरा उस नवजात गर्भको वहीं नदीके तटपर छोड़कर चली गयी ॥ ८॥

कन्याममरगर्भाभां ज्वलन्तीमिव च श्रिया।

तां ददर्श समुत्सृष्टां नदीतीरे महानृषिः ॥ ९॥

स्थूलकेशः स तेजस्वी विजने बन्धुवर्जिताम् ।

स तां दृष्ट्रा तदा कन्यां स्थूलकेशोमहाद्विजः॥१०॥

जग्राह च मुनिश्रेष्ठः कृपाविष्टः पुपोष च।

ववृधे सा वरारोहा तस्याश्रमपदे शुभे ॥ ११ ॥

तदनन्तर तेजस्वी महर्षि स्थूलकेशने एकान्त स्थानमें त्यागी हुई उस बन्धुहीन कन्याको देखा, जो देवताओंकी बालिकाके समान दिव्य शोभासे प्रकाशित हो रही थी। उस समय उस कन्याको वैसी दशामें देखकर द्विजश्रेष्ठ मुनिवर स्थूलकेशके मनमें बड़ी दया आयी; अतः वे उसे उठा लाये और उसका पालन-पोषण करने लगे । वह सुन्दरी कन्या उनके शुभ आश्रमपर दिनों-दिन बढ़ने लगी ॥९-११॥

जातकाद्याःक्रियाश्चास्या विधिपूर्व यथाक्रमम् ।

स्थूलकेशो महाभागश्चकार सुमहानृषिः ॥१२॥

महाभाग महर्षि स्थूलकेशने क्रमशः उस बालिकाके जातकर्मादि सब संस्कार विधिपूर्वक सम्पन्न किये ॥ १२ ॥ प्रमदाभ्यो धरा सा तु सत्त्वरूपगुणान्विता।

ततः प्रमद्वरेत्यस्या नाम चक्र महानृषिः ॥१३॥

वह बुद्धि, रूप और सब उत्तम गुणोसे सुशोभित हो संसारकी समस्त प्रमदाओं (सुन्दरी स्त्रियों) से श्रेष्ठ जान पड़ती थी, इसलिये महर्षिने उसका नाम प्रमद्वरा' रख दिया ॥१३॥

तामाश्रमपदे तस्य रुरुर्दृष्ट्रा प्रमद्वराम् ।

बभूव किल धर्मात्मा मदनोपहतस्तदा ॥१४॥

एक दिन धर्मात्मा रुरुने महर्षिके आश्रममें उस प्रमद्वराको देखा। उसे देखते ही उनका हृदय तत्काल कामदेवके वशीभूत हो गया ॥१४॥

पितरं सखिभिः सोऽथ श्रावयामास भार्गवम् ।

प्रमतिश्चाभ्ययाचत्तां स्थूलकेशं यशस्विनम् ॥१५॥

तब उन्होंने मित्रोंद्वारा अपने पिता भृगुवंशी प्रमतिको अपनी अवस्था कहलायी। तदनन्तर प्रमतिने यशस्वी स्थूलकेश मुनिसे (अपने पुत्रके लिये) उनकी वह कन्या माँगी ॥१५॥

ततःप्रादापिता कन्यां रुरवे तो प्रमद्वराम् ।

विवाहं स्थापयित्वाने नक्षत्रे भगदैवते ॥१६॥

तब पिताने अपनी कन्या प्रमद्वराका रुरुके लिये वाग्दान कर दिया और आगामी उत्तरफाल्गुनी नक्षत्र, विवाहका मुहूर्त निश्चित किया ॥ १६ ॥

ततः कतिपयाहस्य विवाहे समुपस्थिते ।

सखिभिः क्रीडती सार्धं सा कन्या वरवर्णिनी ॥१७॥

तदनन्तर जब विवाह का मुहूर्त निकट आ गया, उसी समय वह सुन्दरी कन्या सखियोंके साथ क्रीड़ा करती हुई वनमें घूमने लगी ॥ १७ ॥

नापश्यत् सम्प्रसुप्तं वै भुजङ्ग तिर्यगायतम् ।

पदा चैनं समाक्रामन्मुमूर्षः कालचोदिता ॥१८॥

'मार्गमें एक साँप चौड़ी जगह घेरकर तिरछा सो रहा था। प्रमद्वराने उसे नहीं देखा । वह कालसे प्रेरित होकर मरना चाहती थी, इसलिये सर्पको पैरसे कुचलती हुई आगे निकल गयी ॥ १८ ॥

स तस्याः सम्प्रमत्तायाश्चोदितः कालधर्मणा।

विषोपलिप्तान् दशनान् भृशमङ्गे न्यपातयत् ॥१९॥

उस समय काल-धर्मसे प्रेरित हुए उस सर्पने उस असावधान कन्याके अङ्गमें बड़े जोरसे अपने विषभरे दाँत गड़ा दिये ॥ १९॥

सा दष्टा तेन सर्पण पपात सहसा भुवि ।

विवर्णा विगतश्रीका, भ्रष्टाभरणचेतना ॥ २० ॥

निरानन्दकरी तेषां बन्धूनां मुक्तमूर्धजा।

व्यसुरप्रेक्षणीया सा प्रेक्षणीयतमाभवत् ॥ २१ ॥

उस सर्पके डंस लेनेपर वह सहसा पृथ्वीपर गिर पड़ी। उसके शरीरका रंग उड़ गया, शोभा नष्ट हो गयी, आभूषण इधर-उधर बिखर गये और चेतना लुप्त हो गयी। उसके बाल खुले हुए थे। अब वह अपने उन बन्धुजनोंके हृदयमें विषाद उत्पन्न कर रही थी। जो कुछ ही क्षण पहले अत्यन्त सुन्दरी एवं दर्शनीय थी, वही प्राणशून्य होनेके कारण अब देखने योग्य नहीं रह गयी ॥ २०-२१ ॥

प्रसुप्ते वाभवञ्चापि भुवि सर्पविषादिता ।

भूयो मनोहरतरा बभूव तनुमध्यमा ॥ २२॥

वह सर्पके विषसे पीड़ित होकर गाढ निद्रामें सोयी हुईकी भाँति भूमिपर पड़ी थी। उसके शरीरका मध्यभाग अत्यन्त कृश था । वह उस अचेतनावस्थामें भी अत्यन्त मनोहारिणी जान पड़ती थी ॥ २२ ॥

ददर्श तां पिता चैव ये चैवान्ये तपखिनः।

विचेष्टमानां पतितां भूतले पद्मवर्चसम् ॥ २३ ॥

उसके पिता स्थूलकेशने तथा अन्य तपस्वी महात्माओंने भी आकर उसे देखा । वह कमलकी-सी कान्तिवाली किशोरी धरतीपर चेष्टारहित पड़ी थी ॥ २३ ॥

ततः सर्वे द्विजवराः समाजग्मुः कृपान्विताः।

स्वस्त्यात्रेयो महाजानुः कुशिकः शङ्खमेखलः ॥ २४॥

उद्दालकः कठश्चैव श्वेतश्चैव महायशाः।

भरद्वाजः कौणकुत्स्य आर्टिषेणोऽथ गौतमः ॥२५॥

प्रमतिः सह पुत्रेण तथान्ये वनवासिनः।

तदनन्तर स्वस्त्यात्रेय, महाजानु, कुशिक, शङ्खमेखल, उद्दालक, कठ, महायशस्वी श्वेत, भरद्वाज, कोणकुत्स्य, आर्टिषेण, गौतम, अपने पुत्र रुरुसहित प्रमति तथा अन्य सभी वनवासी श्रेष्ठ द्विज दयासे द्रवित होकर वहाँ आये ॥२४-२५॥

तांते कन्यांव्यसुं दृष्टा भुजङ्गस्य विषार्दिताम् ॥२६॥

रुरुदुः कृपयाविष्टा रुरुस्त्वार्तो बहिर्ययो।

ते च सर्वे द्विजश्रेष्ठास्तत्रैवोपाविशंस्तदा ॥२७॥

वे सब लोग उस कन्याको सर्पके विषसे पीड़ित हो प्राणशून्य हुई देख करुणावश रोने लगे | रुरु तो अत्यन्त आर्त होकर वहाँसे बाहर चला गया और शेष सभी. द्विज उस समय वहीं बैठे रहे ॥ २६-२७ ॥ 

इति श्रीमहाभारते आदिपर्वणि पौलोमपर्वणि प्रमद्वरासर्पदंशेऽष्टमोऽध्यायः ॥ ८॥ 

इस प्रकार श्रीमहाभारत आदि पर्व के अन्तर्गत पौलोमपर्व में प्रमद्वराके सर्पदंशनसे सम्बन्ध रखनेवाला आठवाँ अध्याय पूरा हुआ ॥ ८ ॥ 

(इस अध्याय में २७ श्लोक, दाक्षिणात्य अधिक पाठका आधा श्लोक, कुल योग २७.५ श्लोक)

 आदिपर्व - अनुक्रमणिका

No comments:

Post a Comment

Followers